राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2019 ऑनलाइन आवेदन पत्र / अंतिम तिथि, पात्रता

0

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राज्य में बी.एड. में प्रवेश लेने वाली विधवा, निराश्रित महिलाओं के लिए विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (B.ed Sambal Yojana for Widow & Divorced Women) चलाई हुई है। विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (B.ed Sambal Yojana for Widow & Divorced Women) के तहत राज्य में निराश्रित और विधवा महिला जो अपने आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। राजस्थान सरकार ने कुछ वर्षों में पाया है की राज्य में विधवा महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है इसी वजह से इस सरकारी योजना को राज्य में लागू किया गया था। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2019 (Rajasthan CM bed Sambal Yojana Widow Women) कर दी है।

विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए राजस्थान की यह मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Sambal Yojana for Widow & Destitute Women) उन सभी महिलाओं पर लागू होती है, जिनके या तो पति की मृत्यु हो चुकी है या फिर उन्हे बेसहारा छोड़ दिया गया है। प्रदेश की सरकार का मानना है की मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना से उनके आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना (Vidhwa B.Ed Sambal Yojana Rajasthan) के लिए महिलाएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसके लिए सबसे पहले एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही ऑनलाइन पंजीकरण करके आवेदन पत्र भरा जा सकता है।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना – ऑनलाइन आवेदन पत्र

मुख्यमंत्री संबल योजना राजस्थान के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसके लिए आप नीचे बताए चरणों, स्टेप्स के अनुसार देख सकते हैं:

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसओ राजस्थान पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • जिसके बाद “Citizen” सेक्शन पर क्लिक करके ‘Bhamashah’ ‘Aadhaar Card’ ‘Facebook’ ‘Google’ ‘Twitter’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन (SSO ID Registration) करना है।
  • SSO Rajasthan ID Login Register
    एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन करना
  • फिर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन (SSO ID Login & Password) करना है।
  • उम्मीदवारों को उसके बाद “Scholarship” के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद एक नया पेज दिखाई देगा।
  • इस पेज पर ‘Department Name’ के सेक्शन में “विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना” पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
  • Mukhyamantri Sambal Yojna B.Ed Rajasthan Widows
    राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना
  • सभी जानकारी जैसे की शैक्षिक क्षत्र (Academic Year), विश्वविद्यालय (University), प्रवेश की तिथि आदि भर कर नीचे दिये गए “Submit” के बटन पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर दें।

विधवा महिलाओं के लिए दी जाने वाली इस मुख्यमंत्री संबल योजना (B.Ed) के अंतर्गत किए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पंजीकरणों की जांच सरकार द्वारा कर लेने के बाद लाभार्थी निराश्रित महिला को उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च दे दिया जाएगा।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना – योग्यता | पात्रता

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना (बी.एड.) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार नीचे बताई गई योग्यता देख सकते हैं:

  • इस योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनहोने 2015-16 या आगामी शैक्षिक वर्षों में प्रवेश लिया हो।
  • जिन महिलाओं ने बी.एड की डिग्री प्राप्त कर ली है, उन्हे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • आवेदक राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना – जरूरी दस्तावेज़

आवेदक महिला यह ध्यान रखे की ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले उसके पास नीचे बताए गए निम्न्लिखित दस्तावेज़ होने चाहिए:

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक महिला अगर विधवा है तो पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र
  • अगर महिला तलाकशुदा है तो नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र जिसमे पति और पत्नी के साथ पिता के हस्ताक्षर होने चाहिए।
  • मुस्लिम महिला के पक्ष में काजी द्वारा जारी तलाकनामे की कॉपी के साथ नॉन जुड़ीशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र लगा होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • बैंक में बचत खाता

उम्मीदवार किसी भी और अन्य जानकारी के लिए नीचे कमेंट कर सकते हैं या फिर hte.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं या फिर 0141-2706106 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

संदर्भ / References

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना

You might also like