बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना (MMGPY 3rd Phase) – नए वाहन खरीदने पर 50% सब्सिडी / ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन

0

बिहार सरकार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 (Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana – MMGPY) शुरू कर दी है। जिसके तीसरे चरण में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 (MMGPY 3rd Phase) के अंतर्गत राज्य सरकार गरीब नागरिकों को सब्सिडी पर वाहन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार (Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana – MMGPY) के द्वारा योग्य लाभार्थियों को तीन या चार पहिये का वाहन खरीदने पर 50% की सब्सिडी या अधिकतम 1 लाख रूपये जो भी कम हो वो राशि प्रदान की जायेगी। यह योजना राज्य के 8,405 ग्राम पंचायतों में चलाई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2019-20 (Financial Year 2019-20) में राज्य सरकार द्वारा 42,000 नव युवकों को इस योजना (Vehicle Subsidy Scheme) का लाभ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है और साथ ही इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 421 करोड़ रूपये की व्यवस्था भी की गई है।

इस सरकारी योजना का उदेश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बेरोजगार अनुसूचित जाति(Scheduled Caste),अनुसूचित जनजाति(Scheduled – Tribe) और अन्य पिछड़ा वर्ग (Other Backward Caste – OBC) के लोग सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त कर अपना स्वयं का वाहन खरीद सकते हैं। जिससे वह न केवल अपने स्वयं के लिए रोजगार शुरू कर सकेंगे साथ ही साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करने में सहायता करेंगे।

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना – ऑनलाइन आवेदन,पंजीकरण

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना बिहार के तीसरे चरण (Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 3rd Phase Application Form Apply Online) का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • इक्छुक आवेदक को सबसे पहले बिहार परिवहन विभाग (Transport Department Govt of Bihar) की वेबसाइट transport.bih.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर जाने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना है जैसा की नीचे दिखाया गया है।
Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana 3rd Phase Online Registration
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 आवेदन पत्र
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें ‘Register if you don’t have an account’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्टर करना होगा।
    Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Bihar Apply Online
    बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एप्लीकेशन फॉर्म

  • नया अकाउंट बनाने के बाद “User Name” और “Password” का उपयोग करके लॉगिन करके बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 (Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana – MMGPY) के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना – जरूरी दस्तावेज

बिहार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2019 (Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana – MMGPY) का आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न्लिखित दस्तावेज़ होने आवश्यक है।

  • पहचान पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण-पत्र

इस योजना की और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट transport.bih.nic.in पर जा सकते हैं या दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं इसके साथ ही आप इन नंबरों 0612-2546449,0612-2222011,2222173 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

You might also like